फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गोहत्या के विरोध में सनातन धर्म सभा का प्रदर्शन, एसएसपी कार्यालय के बाहर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। छत्रू क्षेत्र में लगातार सामने गोहत्या की घटनाओं को लेकर शुक्रवार को सनातन धर्म सभा ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर सड़क जाम कर धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पिछले कई दिन से विभिन्न इलाकों से गोहत्या और तस्करी की शिकायतें मिल रही हैं। अब सिंबोल में कथित तौर पर पशु हत्या की घटना सामने आई जिसके बाद लोगों में भारी रोष फैल गया। धरने के दौरान पदाधिकारियों और लोगों ने दावा किया कि पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। यहां तक कहा कि कुछ पुलिस कर्मी तस्करों के साथ मिले हुए हैं जिस कारण ऐसे मामलों पर अंकुश नहीं लग पा रहा।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि घटनाओं पर जल्द रोक नहीं लगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात कर मांगें और शिकायतें उनके समक्ष रखीं। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें