फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़-छात्रू रोड जाम कर किया प्रदर्शन

Tue, 24 Nov 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला किश्तवाड़ के मुगलमैदान तहसील के अंतर्गत डेडपेठ इलाके के पास किश्तवाड़-छात्रू मार्ग को बंद कर कुछन गांव के लोगों ने चक्का जाम कर करीब एक घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान सरकार से मांग की गई कि गवाली से कुछन जाने वाले मार्ग को जल्दी बनाया जाए। क्योंकि सड़क पर जारी काम के चलते कई ग्रामीणों के घरों को भारी नुकसान हो गया है।

प्रदर्शन कर रहे कुछन इलाके के वार्ड सदस्य, पूर्व सरपंच लोईधार गुलाम हुसैन और गुलाम मोहम्मद लोन ने कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों से इस मार्ग पर काम चल रहा था कि कुछ समय पहले ठेकेदारों ने इस पर काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन


कई घरों के नीचे से सड़क के लिए खुदाई कर दी गई है और डंगे आदि नहीं लगाए गए हैं। इस कारण उनके घरों को नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में कहीं उनके घर ही न गिर जाएं।

इसलिए विभाग और सरकार जल्द से जल्द इस समस्या को देखते हुए सड़क के काम को जल्द पूरा करने करें। प्रदर्शन के दौरान मुगल मैदान के तहसीलदार इरशाद अहमद मौके पर पहुंचे और उन लोगों को समझाया कि वह कुद वहां जाकर देखेंगे और इसकी पूरी रिपोर्ट वह जिला उपायुक्त किश्तवाड़ को देंगे।

आश्वासन दिया कि वह उनके मकानों को नुकसान नहीं होने देंगे। इस आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। उसके बाद सड़क पर दोनों तरफ फंसे सैकड़ों वाहन अपने गंतव्य की ओर बढ़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें