संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में रविवार को उधमपुर जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन का गठन किया गया। इसका अध्यक्ष आशुतोष को बनाया गया है।
सर्वसम्मति से प्रदेश संघ के पदाधिकारियों ने जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की नियुक्ति भी की, जो आने वाले समय में जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जेएंडके किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव अभिषेक जैन, वरिष्ठ कोच सुदर्शन सिंह, आयोजन सचिव इरफान चौधरी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राकेश जलगोत्रा को महासचिव का पदभार सौंपा गया।
इसके अलावा सन्नी शर्मा को कोषाध्यक्ष, तरूण गुप्ता को वित्त प्रबंध, विजेंदर सिंह और हिमांशु शर्मा को सचिव, सूर्यांशा और सुनामिका शर्मा को संयुक्त सचिव, सोनाली शर्मा और रितिका कश्यप को कार्यक्रम प्रबंधक, विक्रमजीत सिंह को जनसंपर्क अधिकारी तथा प्रियांशी शर्मा, सिमरन मगोत्रा, अंकित शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, मन्नत सिंह, तरूण सिंह, वरुण कुमार, पूरन सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया।
सदस्यों ने कहा कि समिति का गठन से जिला उधमपुर किकबॉक्सिंग को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष का कहना है कि आने वाले समय में किक बॉक्सिंग के नाम जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पदोन्नति करेंगे और अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश करेंगे। खिलाड़ियों को एक अच्छा मच प्रदान करेंगे, जिससे वे अपने जिले, अपनी यूटी और अपने देश का नाम रोशन करेंगे।