फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्रद्धालुओं के लिए दोनों मार्ग खुले, हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित

विज्ञापन
हिमकोटी मार्ग से मां के भवन के दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु।
विज्ञापन
-संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों में पुलिस, आपदा दल और सफाई कर्मचारियों की विशेष तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। माता वैष्णो देवी के सभी यात्रा मार्ग पूर्णतः सुचारु हैं और श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। हालांकि त्रिकुटा पर्वत पर लगातार बादल छाए रहने के कारण शुक्रवार को हेलिकॉप्टर सेवा पूरे दिन स्थगित रही।
वहीं, भवन मार्ग पर बैटरी कार सेवा तथा भवन और भैरव घाटी के बीच संचालित रोपवे (केबल कार) सेवा जैसी सुविधाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध रहीं, जिनका लाभ उठाकर श्रद्धालु नियमित रूप से दर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में बारिश के मौसम और ऐतिहासिक अमरनाथ यात्रा के प्रारंभ होने के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां जून माह में प्रतिदिन 35-40 हजार श्रद्धालु कटड़ा पहुंच रहे थे, वहीं अब यह संख्या घटकर मात्र 16-18 हजार रह गई है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समस्त मार्गों पर श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ एवं आपदा प्रबंधन दल के अधिकारी व जवान सतत निगरानी कर रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने, परिजन के साथ यात्रा करने, निर्देशों का पालन करने तथा भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों में न रुकने की विशेष अपील की है, साथ ही किसी आपात स्थिति में निकटतम सूचना केंद्र से सम्पर्क करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भवन मार्ग के संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों में श्राइन बोर्ड अधिकारियों, पुलिस, आपदा दल और सफाई कर्मचारियों की विशेष तैनाती की गई है। गौरतलब है कि तीन जुलाई को 16,190 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि चार जुलाई (शुक्रवार) को दोपहर तीन बजे तक 8,300 से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें