फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश पर भारी आस्था, श्रद्धालु भीगते हुए पहुंच रहे भवन

विज्ञापन
भवन की ओर जाते श्रद्धालु रात के अंधेरे में भवन के सामने और का दृश्य त्रिकुटा ढूंढ के कारण हेलीक
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी यात्रा: हेलिकॉप्टर सेवा बंद, लेकिन भक्तों का हौसला बरकरार संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मौसम की प्रतिकूलता के बीच मां वैष्णो देवी के भक्तों ने अपनी आस्था का परिचय दिया। लगातार हो रही बारिश और घने बादलों के कारण हेलिकॉप्टर सेवा शनिवार को भी निलंबित रही लेकिन इससे श्रद्धालुओं के हौसले पर कोई असर नहीं पड़ा। हजारों की संख्या में भक्त पैदल यात्रा कर माता के दरबार में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
त्रिकूट पर्वत पर घनी धुंध और लगातार बारिश के कारण हेलीकॉप्टर सेवा बाधित रही। इससे वरिष्ठ नागरिकों और अस्वस्थ यात्रियों को परेशानी हुई, लेकिन अधिकांश श्रद्धालुओं ने पैदल मार्गों से यात्रा जारी रखी। कटड़ा से भवन तक के सभी रास्ते खुले रहे, जहां भक्त जय माता दी के जयकारों के साथ आगे बढ़ते दिखे।
विज्ञापन

सप्ताहांत होने के कारण शनिवार को यात्रियों की संख्या में खासा इजाफा देखा गया। शाम 4 बजे तक करीब 17,600 श्रद्धालु भवन के लिए रवाना हो चुके थे, जबकि शुक्रवार को यह संख्या 19,100 थी। प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सफाई, चिकित्सा सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की हुई है।
विज्ञापन



प्रशासन की सलाह: सावधानी बरतें
मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें और केवल अधिकृत मार्गों का ही उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें