फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, त्रिकुटा पर्वत पर धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित

विज्ञापन
रविवार सुबह ढूंढ की चपेट में मां वैष्णो देवी का दरबार सुबह बारिश के बाद श्रद्धालु भवन की ओर प्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा और मां वैष्णो देवी के दरबार में रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। धुंध और बारिश के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह से ही भवन की ओर चढ़ाई के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं सप्ताहांत के दौरान रविवार दोपहर चार बजे तक लगभग 16,500 श्रद्धालु पंजीकरण करवा मां के दरबार के दर्शन के लिए रवाना हो चुके थे। वहीं शनिवार को लगभग 28,000 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। त्रिकुटा पर्वत पर लगातार धुंध और बारिश के कारण हेलिकॉप्टर सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

दृश्यता कम होने के कारण हेलिकॉप्टर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। इससे वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा जबकि अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा और भवन से सांझी छत के लिए रोपवे सेवा जारी रही। प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जैसे ही मौसम सामान्य होगा, हेलिकॉप्टर सेवा दोबारा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ-साथ चिकित्सा सुविधा, पेयजल और विश्राम स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटे तक बारिश की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें और मौसम की स्थिति की जानकारी लेते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें