फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू में सात दिन तक कैडेट्स ने सीखे योगासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) में नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स के लिए साप्ताहिक योग कार्यशाला संपन्न हो गई। इसका उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, मानसिक संतुलन तथा अनुशासित व नशा मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रतिदिन आयोजित योग सत्रों में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास किया। सफल संचालन में कैडेट रमन और कैडेट माधव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनसीसी समन्वयक लेफ्टिनेंट (डॉ.) वरुण दत्ता ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर नहीं बनाता बल्कि मानसिक दृढ़ता, एकाग्रता और अनुशासन को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि कैडेट्स के लिए योग सकारात्मक जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का प्रभावी माध्यम है।
योग सत्रों का संचालन अनुभवी प्रशिक्षक गुरमेल ने किया। उन्होंने कैडेट्स को विभिन्न आसनों, श्वास अभ्यास और ध्यान तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। समापन अवसर पर समारोह में डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. (डॉ.) बलबीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को योग को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें