फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नववर्ष के आगमन से पहले श्रद्धालु घटे, व्यापारियों को सता रही चिंता

विज्ञापन
कटड़ा मां वैष्णो देवी के दरबार का दृश्य संबाद
विज्ञापन
कटड़ा। नववर्ष के आगमन को लेकर अभी कुछ दिन शेष हैं। मगर अब तक मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी न होने के कारण नगर का व्यापारी वर्ग चिंतित है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

नववर्ष के आगमन को लेकर वर्तमान के दिनों में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती थी मगर इस बार परिस्थितियां विपरीत नजर आ रही हैं। इसका मुख्य कारण कटड़ा में सभी ट्रेनों का आगमन नहीं होना है क्योंकि अभी भी रेलवे ट्रैक पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो पाया है।।
इस कारण रेलवे विभाग को सभी ट्रेनों को सुचारु करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। हालांकि कुछ एक ट्रेन अभी भी कटड़ा पहुंच रही हैं पर यात्रा में कभी लगातार देखने को मिल रही है। वर्तमान में 13000 से 15000 के मध्य श्रद्धालुओं का रोजाना आधारशिला कटड़ा पहुंचना जारी है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन भर मौसम मिलाजुला रहा क्योंकि धूप के साथ ही बादल आसमान पर छाए रहे दूसरी और मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहें श्रद्धालुओं को लगातार ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ा। श्रद्धालु गर्म कपड़े पहन परिवार के साथ पंजीकरण करवाने के उपरांत निरंतर मां वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। वर्तमान में श्रद्धालुओं को सभी तरह की सुविधाएं लगातार जारी हैं और श्रद्धालु हेलिकॉप्टर सेवा के साथ ही बैटरी कार सेवा, रोपवे के अलावा घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। मां वैष्णो देवी की यात्रा करने के बाद श्रद्धालु भैरव घाटी रवाना हो रहे हैं।
18 दिसंबर को 13700 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी तो वहीं 19 दिसंबर को शाम 5 बजे तक 11900 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। वहीं, दिसंबर माह में अब तक करीब 2.75 लाख श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें