उधमपुर। शहर के चबूतरा बाजार इलाके में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान अक्षिन (19) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी उधमपुर पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए उसे वारिसों को सौंप दिया गया। परिजन के मुताबिक घटना के समय अक्षिन घर अकेला था और उसने अपने कमरे को कुंडी लगाकर बंद किया था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पडोसियों को बुलाया, दरवाजा खुलने पर भीतर उसका शव फंदे से झुलता मिला। उन्होंने यह भी बताया कि अक्षिन काफी समय से बीमार था और उसका उपचार भी चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद