फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डॉक्टरों की कमी को लेकर विधायक ने किया अस्पताल का दौरा

विज्ञापन
जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी व अन्य  कटडा अस्पताल में विधायक बीएमओ से अन्य डॉक्टर के लिए बात करत - फोटो : आग बुझाने का प्र​शिक्षण लेते युवा।
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में एकमात्र सरकारी अस्पताल का श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा विधायक बलदेव राज शर्मा ने दौरा कर अस्पताल की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस मौके पर डॉक्टरों के साथ बातचीत करने के साथ ही वार्ड का भी दौरा किया और मरीजों से बातचीत की।
विज्ञापन

धर्मनगरी कटड़ा का एकमात्र सरकारी अस्पताल बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकारी अस्पताल स्थानीय लोगों के साथ ही देश भर से रोजाना हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को भी सेवाएं प्रदान कर रहा है परंतु अस्पताल में डॉक्टरों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की कमी का खामियाजा मरीजों को लगातार भुगतना पड़ रहा है और हर मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जाता है।
वर्तमान में अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ ही सर्जन, एनेस्थीसिया, बच्चों का डॉक्टर आदि की कमी के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ की भी कमी का सामना करना पड़ रहा है | हालांकि समय-समय पर विधायक के साथ ही अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर रशपाल बनगोत्रा की ओर से विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ निरंतर बातचीत की गई है परंतु अभी तक अस्पताल लगातार कर्मियों से जूझ रहा है।
विज्ञापन

बीएमओ डॉक्टर रशपाल बनगोत्रा का कहना है कि इन सभी कर्मियों को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं धर्मानगरी कटड़ा में दिन प्रतिदिन लोगों के साथ श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मध्य नज़र अस्पताल को एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी अस्पताल बनाने की दरकार है जिसको लेकर कोशिशें लगातार जा रही हैं। वही विधायक शर्मा ने कहा कि अस्पताल की कमी को लेकर वह भली भांति परिचित हैं और कमियों को दूर करने को लेकर प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें