फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मौसम सामान्य, शाम 5 बजे तक 26 हजार श्रद्धालु रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में सोमवार को दिनभर मौसम सामान्य रहा। शाम पांच बजे तक करीब 26 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। रविवार को करीब 47100 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई थी।
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही से पूरा मार्ग भक्तिभाव में सराबोर है। प्रशासन और श्राइन बोर्ड द्वारा साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। श्रद्धालु जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़ रहे हैं जिससे श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें