फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 20 हजार श्रद्धालु रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। भीषण गर्मी के बावजूद देशभर से माता वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार है। रविवार को शाम 5 बजे तक करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने आरएफआईडी कार्ड लेकर भवन की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन

धर्मनगरी में सुबह से ही पंजीकरण काउंटरों पर श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड बनवाकर माता के जयकारे लगाते हुए भवन मार्ग पर आगे बढ़ते नजर आए। दिनभर सूर्यदेव के तीखे तेवर रहे और पसीने से तरबतर श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। प्रशासन व श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। वहीं, साफ मौसम के चलते हेलीकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे व केबल कार सेवा उपलब्ध रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें