फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सप्ताहांत पर बढ़ी भीड़, बूंदाबांदी के बीच 26 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं की संख्या में फिर वृद्धि हुई है। शनिवार सुबह से ही यात्रा मार्ग पर चहल-पहल बढ़ने लगी थी और दोपहर तक मौसम साफ रहा। इसके बाद अचानक मौसम ने करवट ली और बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी के बीच शाम सात बजे तक करीब 26 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

जय माता दी के जयकारों से पूरा कटड़ा और यात्रा मार्ग गूंजता रहा। श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ भवन की ओर बढ़ते रहे। विभिन्न सुविधाएं सुचारु रूप से जारी रहीं। हेलिकॉप्टर, बैटरी कार, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू सामान्य रूप से संचालित होती रहे जिससे बुजुर्गों और बच्चों को विशेष राहत मिली। प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के साथ-साथ जगह-जगह मेडिकल और सहायता केंद्र भी सक्रिय है। श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचना देर शाम तक जारी रहा जिससे आने वाले दिनों में भी यात्रा में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें