फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू के भाजपा विधायक के खिलाफ रियासी में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जम्मू से भाजपा विधायक विक्रम रंधावा के खिलाफ पुलिस स्टेशन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन पर सोनिया गांधी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ असंसदीय और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। कांग्रेस नेतृत्व ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असंसदीय भाषा अस्वीकार्य है और राजनीतिक चर्चा की गरिमा को ठेस पहुंचाती है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से तत्काल और सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। नेताओं ने जोर दिया कि किसी भी जनप्रतिनिधि को किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने का अधिकार नहीं है। वरिष्ठ नेता मुंशी राम सलालिया, वरिष्ठ नेता एडवोकेट विजय शर्मा, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मनिंदर शर्मा और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के राज्य महासचिव करनदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें