फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जय माता दी... वर्ष 2025 के मुकाबले अब तक 1,23,079 अधिक श्रद्धालु पहुंचे मां के दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दरबार में आस्था और विश्वास का अटूट संगम देखने को मिल रहा है। वर्ष 2026 के शुरुआती चार महीने के आंकड़ों से साफ है कि श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। इस वर्ष के पहले चार महीने में 29,92,479 श्रद्धालु नतमस्तक हो चुके हैं जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 1,23,079 अधिक है। यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो इस वर्ष नया रिकॉर्ड बन सकता है।
विज्ञापन

देशभर के शिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया चलने के कारण सामान्य दिनों में यात्रा का आंकड़ा 20 से 25 हजार के बीच बना है। हालांकि सप्ताहांत (शुक्रवार से रविवार) पर संख्या बढ़कर 30 से 35 हजार तक पहुंच रही है। शनिवार को मौसम सुहावना रहने के कारण शाम 6 बजे तक ही लगभग 24,300 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। कटड़ा की गलियों से लेकर अर्धकुंवारी और भवन तक पूरा मार्ग जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान है। आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2025 के पहले चार महीने में 28,69,400 श्रद्धालु आए थे जबकि इस बार संख्या बढ़कर लगभग 30 लाख के करीब पहुंच गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 मई के बाद गर्मी की छुट्टियों के चलते यात्रा में भारी उछाल आने की संभावना है।

सभी व्यवस्थाएं सुचारु
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, जिला प्रशासन और स्थानीय व्यापारियों के तालमेल से व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। यात्रा मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा, भोजन, स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु बिना किसी असुविधा यात्रा पूरी कर रहे हैं। पंजीकरण काउंटर से लेकर भवन तक श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस महीने कितने आए श्रद्धालु
जनवरी: 6,96,914

फरवरी: 4,45,178

मार्च: 9,36,046

अप्रैल: 9,14,341
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें