फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: झज्जर नाले के पास भूस्खलन, कटड़ा-उधमपुर मार्ग रहा बंद

विज्ञापन
झज्जर नाले के पास मलबा हटाता जेसीबी चालक।
विज्ञापन
- यात्रियों को करना पड़ा वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल, दोपहर बाद मार्ग बहाल हो गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंंसी
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा से उधमपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह भूस्खलन हो गया। मूसलाधार बारिश के कारण इस मार्ग पर झज्जर नाले के पास पत्थर गिरने से आवाजाही बंद हो गई। इस वजह से हजारों श्रद्धालु और आम यात्री प्रभावित हुए। दोपहर बाद मार्ग साफ होने पर आवाजाही शुरू हो पाई।
बता दें कि बुधवार रात से शुक्रवार सुबह तक बीच-बीच में तेज बारिश हो रही है। इस कारण झज्जर नाले के पास भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन की सूचना मिलते ही प्रशासन और नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की टीमें मौके पर पहुंचीं। मार्ग को साफ करने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कटड़ा से उधमपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों जैसे ककड़ियाल मार्ग, जम्मू मार्ग से होते हुए उधमपुर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

इससे न केवल यात्रियों का समय बर्बाद हुआ बल्कि उन्हें अधिक पैसे खर्च करने पड़े। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। स्थानीय प्रशासन की ओर से मार्ग पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। मलबा हटाने का कार्य दोपहर तक पूरा कर लिया गया। दोपहर बाद इस मार्ग को एक तरफ से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने अपील की है कि लगातार बारिश के इस मौसम में यात्री यात्रा से पहले मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें