फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान : विभिन्न गतिविधियां व प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय ने जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शुक्रवार बैठक की। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में कई गतिविधियां और प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
बैठक को संबोधित उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता और देशभक्ति की भावना को स्मरण करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर घर तिरंगा पहल का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की गहरी भावना जगाना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। उपायुक्त ने अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन ने पहले ही आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली हैं और सभी हितधारकों से निर्धारित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु परस्पर समन्वय से कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज की पवित्रता और सम्मान बनाए रखने के लिए भारतीय ध्वज संहिता का पालन करने और मानक प्रोटोकॉल का पालन करने के महत्व पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, पीओ पोषण सुभाष डोगरा, जीएम डीआईसी किशोर सिंह कटोच, सहायक आयुक्त राजस्व डॉ. उमेश शान, मुख्य योजना अधिकारी उत्तम सिंह और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें