किश्तवाड़। हस्तशिल्प विभाग ने पुछाल में कारीगरों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य कारीगरों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक निदेशक हस्तशिल्प प्रदीप शान ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को जिले की समृद्ध शिल्प विरासत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कारीगरों के लिए क्रेडिट कार्ड योजना, वित्तीय सहायता के अवसर और कारीगरों के बच्चों के लिए शैक्षिक छात्रवृत्ति की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में इंडसको के सुपरवाइजर आबिद, क्रूवेल सेंटर के प्रशिक्षक फारूक और चिनार क्रूवेल औद्योगिक सहकारी समिति की अध्यक्ष निर्मला देवी सहित प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही।