फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाएं बैंकर्स : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए बैंकों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए बुधवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति सह जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। डीसी ऑफिस कांप्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर सलोनी राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में बैंकर्स और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने, प्राथमिकता और गैर-प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्षेत्रवार ऋण देने, जमा और अग्रिम की बैंकवार स्थिति, स्ट्रीट वेंडरों के लिए विशेष ऋण सुविधाएं, जिले की वित्तीय समावेशन योजना और प्रधानमंत्री की ओर से शुरू किए गए स्टैंड-अप इंडिया कार्यक्रम के कार्यान्वयन सहित कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें