फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति नहीं होने से कल्लरवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। कैंबल डंगा पंचायत के कल्लर गांव में डेढ़ साल से पानी की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। लोग कई-कई किलोमीटर पैदल चलकर प्राकृतिक जलाशयों से पानी ढोने को मजबूर थे। अब गर्मी का सीजन शुरू होने से जलस्तर भी कम होने लगा है। इससे पानी की समस्या गंभीर हो गई है। मवेशियों के पीने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। अगर जल्द संबंधित विभाग की ओर से पानी की समस्या को दूर करने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में हाहाकार मच जाएगा।
विज्ञापन

पंच राजकुमारी, मोहेंद्र कुमार, अशरफ अली, शौकत अली और बशीर अहमद आदि ने कहा कि लगभग डेढ़ साल से पानी का संकट है। क्षेत्रवासी प्राकृतिक जलाशयों से पानी का प्रबंध कर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। अब जलाशयों का पानी भी सूखने लगा है। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन अब भी समस्या जस के तस बनी हुई है। आने वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं। प्रशासन से अपील है कि जल्द समस्या का समाधान कर राहत पंहुचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें