फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कबड्डी और शतरंज प्रतियोगिता शुरू, करीब 200 छात्रों ने दिखाया दम

Sun, 25 May 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
इनडोर स्टेडियम में कबड्डी खेलते खिलाड़ी।
विज्ञापन
कबड्डी और शतरंज प्रतियोगिता शुरू, करीब 200 छात्रों ने दिखाया दम
विज्ञापन

पहले दिन हुए अंडर 14 और अंडर 17 लड़के/लड़कियों की अंतर क्षेत्रीय जिला स्तरीय मुकाबले
जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय की ओर से डोडा के इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा आयोजन
मुख्य अतिथि रहे उपायुक्त हरविंदर सिंह ने किया प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय डोडा की ओर से इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अंडर 14 और अंडर 17 लड़के/लड़कियों की अंतर क्षेत्रीय जिला स्तरीय मुकाबले हो रहे हैं। इनमें करीब 200 छात्रों ने दमखम दिखाया।
मुख्य अतिथि रहे उपायुक्त हरविंदर सिंह ने शतरंज और कबड्डी के अंतर जिला क्षेत्रीय स्तरीय टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम महानिदेशक वाईएसएस राजिंदर सिंह तारा के निर्देशन और जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी प्रीतम सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले दिन अंडर-14/17 आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों के लिए कबड्डी और शतरंज के मुकाबले हुए। टूर्नामेंट में डीवाईएसएसओ डोडा ने युवाओं को नशीली दवाओं और अन्य हानिकारक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देकर व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सकारात्मक मंच भी प्रदान करते हैं। यह छात्रों को स्वस्थ, मजबूत और केंद्रित रहने के लिए खेल और शारीरिक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस पहल का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक और उत्पादक गतिविधियों में लगाना है, जिससे उन्हें जिम्मेदार, स्वस्थ और आत्मविश्वासी व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद मिले।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने, खेल भावना, स्वास्थ्य और एकता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उद्घाटन समारोह में जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर डोडा, फील्ड स्टाफ और सभी जोनों से 200 से अधिक टुकड़ियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत में युवाओं में उत्साह, अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें