फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 28 से 11वीं कक्षा की परीक्षाएं, जिले में बनाए 42 केंद्र, पहले दिन 4,203 विद्यार्थी भौतिकी विज्ञान विषय की देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) की ओर से 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 28 फरवरी से दो अप्रैल तक करवाई जाएंगी। पहले दिन भौतिकी विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। इसके लिए जिले में 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 4,203 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार उधमपुर में 27 केंद्रों पर 2,938 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। मजालता में 6 केंद्रों पर 431 और रामनगर में 9 केंद्रों पर 834 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर निरीक्षकों की नियुक्ति के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। भौतिकी विज्ञान के विषय को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह के साथ-साथ चिंता भी देखी जा रही है।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को एनसीईआरटी पुस्तक से न्यूमेरिकल प्रश्नों का अधिक अभ्यास करने की सलाह दी है। अधिकतर विद्यार्थी संख्यात्मक प्रश्नों से घबराते हैं जबकि इसका लगभग 50 प्रतिशत समाधान प्रश्न में ही दिया होता है। ऐसे में छात्रों को घबराने के बजाय नियमित अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए। समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें और पहले वे प्रश्न हल करें जिनमें अधिक आत्मविश्वास महसूस करते हैं। परीक्षा से एक दिन पहले पर्याप्त विश्राम लें ताकि मानसिक एकाग्रता बनी रहे।
विज्ञापन


गणितीय प्रश्नों के उत्तर तो बच्चे अच्छे से शुरू कर देते हैं पर अंतिम उत्तर तक नहीं कर पाते हैं। इसके लिए महत्वपूर्ण सूत्रों (फार्मूला) को अलग कापी में नोट कर बार-बार दोहराना लाभदायक रहेगा, जिससे गणितीय प्रश्नों को हल करने में आसानी होगी। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रकाशिकी जैसे अध्याय में आने वाले डायग्राम का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। परीक्षा में साफ-सुथरे और स्पष्ट रेखा चित्र (डायग्राम) अच्छे अंक दिलाने में सहायक होते हैं। विद्यार्थी अनावश्यक लंबी थ्योरी लिखने के बजाय सटीक और स्पष्ट उत्तर दें।
विज्ञापन

- डॉ. राकेश कुमार पंडित, प्रोफेसर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें