फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बाधित, सुरंगों के मुहाने बंद होने से थमी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर के जखैनी में एहतियातन नाकाबंदी, घाटी की ओर जाने से रोके वाहन
विज्ञापन


बटोत के रास्ते डोडा, किश्तवाड़ और भद्रवाह जाने वाले रूट पर यातायात रहा सुचारु


रामबन/उधमपुर। रामबन जिले के करूल और चंद्रकोट में हुए भारी भूस्खलन और लगातार पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जसवाल ब्रिज के पास दोनों रोड ट्यूब (सुरंगें) मलबे से भर गईं जिससे कश्मीर घाटी का संपर्क अन्य हिस्सों से कट गया है।

पता चला है कि भूस्खलन एक दिन पहले शुरू हो गया था जिससे केवल श्रीनगर जाने वाली सुरंग प्रभावित हुई थी। तब यातायात को जम्मू की ओर जाने वाली सुरंग से डायवर्ट किया गया था। वीरवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुए ताजा भूस्खलन ने दोनों सुरंगों के मुहाने बंद कर दिए। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने करूल और चंद्रकोट के बीच वाहनों की आवाजाही को तुरंत रोक दिया और वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवा दिया गया।
विज्ञापन


हाईवे बंद होने के चलते उधमपुर के जखैनी चौक पर एहतियातन नाकाबंदी कर दी गई है। प्रशासन ने उधमपुर से घाटी की ओर जाने वाले किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी है। हालांकि बटोत के रास्ते डोडा, किश्तवाड़ और भद्रवाह जाने वाले रूट पर यातायात सुचारु है। मौसम विभाग की आशंका के बीच आसमान में घने बादल छाए हुए हैं जिससे राहत कार्य में बाधा आने का डर बना हुआ है।

युद्धस्तर पर बहाली कार्य, शाम 5 बजे खुली एक ट्यूब
डीसी रामबन और एसएसपी यातायात (सिटी) राजा आदिल हामिद की देखरेख में बहाली कार्य जारी है। मौके पर रॉक ब्रेकर और मशीनरी तैनात की गई है। शाम करीब 5 बजे कड़ी मशक्कत के बाद एक रोड ट्यूब को यातायात के लिए खोल दिया गया जिसके बाद फंसे हुए वाहनों को एकतरफा और नियंत्रित तरीके से निकाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यदि मौसम ने साथ दिया तो देर शाम तक स्थिति सामान्य हो सकती है लेकिन बारिश होने पर काम रुक सकता है।
विज्ञापन


यात्रा करने से बचने की सलाह
यातायात विभाग ने यात्रियों को सलाह दी है कि जब तक राजमार्ग पूरी तरह बहाल नहीं हो जाता तब तक यात्रा करने से बचें। अनिवार्य यात्रा की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 या यातायात नियंत्रण केंद्र से संपर्क करने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। फिलहाल दोनों सुरंगों को पूरी क्षमता से चालू करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें