फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में पार्टी पदाधिकारियों से शर्मा ने की बैठक

विज्ञापन
किश्तवाड़ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक, विधायक सुनील शर्मा और विधायक शगुन परिहार ने की अध्यक
विज्ञापन
किश्तवाड़। पार्टी मुख्यालय किश्तवाड़ में रविवार को जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पाडर-नागसेनी से विधायक एवं जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार शर्मा ने की। बैठक में किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

सुनील कुमार शर्मा का भाजपा कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाल ही में हुए कश्मीर में राज्यसभा चुनाव में उनके योगदान के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने सतपाल शर्मा को विजय दिलाने में जो अहम भूमिका निभाई, उसके लिए सभी ने उनकी रणनीति, नेतृत्व और अथक प्रयासों की सराहना की।
बैठक के दौरान पार्टी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों और संगठन को मज़बूत करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया, वहीं विधायक शगुन परिहार ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण ही पार्टी की असली ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें