फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह में अब पर्यटन को लगेंगे पंख, 18 से सेना करवा रही स्नो कार्निवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। बर्फ में अठखेलियाें का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो मिनी कश्मीर भद्रवाह में स्नो कार्निवाल का मजा लेने आइए। जन्नत सरीखी वादियों वाले भद्रवाह में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना जिला प्रशासन समेत अन्य संगठनों के साथ मिलकर 18 फरवरी से तीन दिवसीय स्नो कार्निवाल आयोजित करने जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार से प्रस्तावित स्नो कार्निवाल में स्नो स्लेजिंग, स्कीइंग, बोर्डिंग, स्नोमैन मेकिंग समेत अन्य स्पर्धाएं व आयोजन होंगे। इसमें पर्यटन विभाग, हाई अल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्कीइंग एंड माउंटेनियरिंग की ओर से स्टॉल भी लगाए जाएंगे। भद्रवाह की मशहूर जाई घाटी, ठंठेरा, सरतिंगल और पदरी में बर्फ से जुड़े खेल की अभ्यास गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। भद्रवाह में तैनात सेना की राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट डोडा जिला प्रशासन, जवाहर पर्वतारोहण संस्थान के साथ मिलकर यह आयोजन कर रही है। तीन दिवसीय स्नो कार्निवाल के लिए एसडीएम ठाठरी अतहर अमीन जरगर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पर्यटन उद्यमी और इवेंट मैनेजर मनोज कोतवाल ने कहा कि सेना और जिला प्रशासन की यह पहल स्थानीय पर्यटन के लिए बड़ा प्रोत्साहन है। वहीं, जिला विकास परिषद सदस्य भद्रवाह पश्चिम युद्धवीर ठाकुर ने कहा कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ ही इस आयोजन से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें