फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अदा करके घर लौटे ही थे कि तबाही आ गई

विज्ञापन
बादल फटने की घटना में घायलों को दच्छन से किश्तवाड़ लाया गया। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। पीएचसी दच्छन से शुक्रवार को दो और गंभीर घायलों को वायु सेना के हेलिकॉप्टर से जिला किश्तवाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें 40 वर्षीय शरीफा बेगम और 18 वर्षीय वसीम अकरम शामिल हैं।
विज्ञापन

वसीम अकरम ने दर्द बयां करते हुए कहा कि उसने अभी 12वीं पास की है। घटना से पहले वह नमाज अदा करके घर पहुंचे थे कि अचानक तबाही आ गई। सैलाब में वह भी बह गया, लेकिन नीचे जाकर एक तरफ किसी चीज से अटक गया। बाद में गांव के लोगों ने उसे बचाया।
शरीफा बेगम की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। उसने कहा कि घटना के समय हम किसी और के मकान में बैठे थे। पहले पानी का झटका सा आया। इससे पहले हम संभलते तभी दूसरे जोरदार बहाव में बह गए। उसके बाद कुछ भी नहीं पता। लोगों ने हमें काफी नीचे मलबे से निकाला। घटना में उनका बेटा असरार अहमद भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

असरार ने कहा कि घटना के वक्त वह मां के साथ ही थे, पहले झटके में हम बच गए परंतु दूसरे झटके में बह गए। पानी के तेज बहाव ने उसे खेतों में फेंक दिया, जिसके चलते वह नीचे नहीं बहा। मामूली घायल होने के बावजूद वह अपनी मां को तलाशता रहा और लोगों की सहायता से मलबे के काफी नीचे से निकाला। उन्होंने कहा कि उनका पुराना मकान और पशु भी बह गए। दादा और भाई ऊपर वाले घर में थे तो वह बच गए। उनके कई रिश्तेदार अभी भी लापता हैं। जिसमें उनकी मामी, बुआ और उनके बेटे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें