फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। रामनगर तहसील के डालसर इलाके में शुक्रवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुबह करीब छह बजे 32 वर्षीय सोमराज निवासी डालसर जब कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खोल कर देखा तो शव फंदे से लटकता हुआ पाया। परिवार ने तुरंत इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दी, जिसके बाद रामनगर पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिवार के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें