फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तहसीलदार समेत 125 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शाम तक जिले में कुल 125 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एक तहसीलदार भी है। इनमें से 14 लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक मामले सामने आए हैं और इनमें ज्यादातर स्थानीय निवासी हैं। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। 46 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जितनी ज्यादा टेस्टिंग हो रही है, उतने ही अधिक संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। वीरवार को जिले में कुल 128 संक्रमण के मामले सामने आए थे और इसके बाद प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू के बीच करियाना की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया था। शुक्रवार को 125 मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक रामनगर मेडिकल ब्लाक में 42 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसके साथ एक तहसीलदार भी संक्रमित पाया गया है। इसी तरह से मेडिकल ब्लाक चिनैनी में सात, टिकरी में 40, पंचैरी में तीन, मजालता में तीन, उधमपुर शहर में 18, लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपक में रहने पर स्वास्थ्य विभाग ने 100 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन भी किया है। इनके जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। जिले में शाम तक कुल 1209 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 6052 हो गए हैं। इनमें से 5404 लोग कोरोना को मात देने चुके हैं। 65 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 583 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें