फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि पर बनाए 5 मिट्टी के घर ध्वस्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। वन विभाग ने शुक्रवार को नीरू रेंज की थानाला पंचायत में अतिक्रमण कर बनाए गए 5 मिट्टी के घरों को ध्वस्त कर दिया। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वन माफिया ने भद्रवाह वन मंडल के नीरू रेंज के पुणेजा ब्लॉक के कम्पार्टमेंट नंबर 28 में रातों रात 5 मिट्टी के घर बना लिए थे और अवैध रूप से भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क के साथ वन भूमि के विशाल हिस्से पर कब्जा कर लिया था।
डीएफओ चंद्र शेखर ने कहा कि अवैध निर्माण की जानकारी मिलने के बाद रेंज अधिकारी शफ़क़त महमूद मलिक के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। डीएफओ ने कहा कि अनुच्छेद 370 के रद्द होने के बाद जम्मू कश्मीर में केंद्रीय कानून लागू किया गया है जिसमें वन अधिकार कानून भी शामिल है, लेकिन जंगल के पास रहने वाले लोग इसका गलत लाभ ले रहे हैं और वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण करने के प्रयासों में लिप्त पाए गए हैं। डीएफओ ने कहा कि आरोपी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। कानून के तहत उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें