फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आरडी विभाग, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के कार्यों की एडीसी ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह उपमंडल में चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने और उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीसी) सुनील कुमार भुत्याल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सिंचाई विभाग के तहत संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान एडीसी ने प्रत्येक विभाग से चल रहे कार्यों की मौजूदा स्थिति और अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। अधिकारियों को कार्यों की गति बढ़ाने के साथ-साथ निर्माण की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी का सीधा असर आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं पर पड़ता है। इसलिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें।
विज्ञापन


एडीसी ने अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यस्थलों का निरीक्षण करने और निर्माण कार्यों की बारीकी से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी होनी चाहिए, ताकि इनका लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंच सके। बैठक के दौरान भद्रवाह के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें