फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बनिहाल में लिफ्ट वाटर सप्लाई योजना की आधारशिला रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। बनिहाल-गूल के विधायक सज्जाद शाहीन ने बनिहाल के होलिन में 1.54 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली लिफ्ट वाटर सप्लाई योजना की आधारशिला रखी। इस योजना का उद्देश्य नगर समिति बनिहाल के वार्ड नंबर 4 और 5 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या का समाधान करना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सज्जाद शाहीन ने कहा कि इस योजना के शुरू होने से क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से पर्याप्त और नियमित पेयजल आपूर्ति की समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का कार्य शुरू होना क्षेत्र की पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर विधायक ने बनिहाल के लोगों को 22.71 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध करवाया गया एक वाटर टैंकर भी समर्पित किया, ताकि पेयजल की कमी से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें