फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा के देसा, गुंदोह, ठाठरी व अन्य ऊंचे इलाकों में बर्फबारी

विज्ञापन
डोडा जिले में बर्फ हटाती मशीनरी। - फोटो : Doda news
विज्ञापन
डोडा। जिले के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई। ऊंचे इलाके भद्रवाह, देसा, गुदोह, ठाठरी व अन्य जगहों पर वीरवार रात एक बजे से बर्फबारी और बारिश शुरू हुई। करीब ढाई फुट बर्फ दर्ज की गई है। निचले इलाके डोडा शहर में भी आधा घंटे तक बर्फबारी हुई। बारिश का दौर शुक्रवार शाम 6 बजे तक जारी था। मौसम विभाग ने 22 से 24 जनवरी और 26 जनवरी की रात से 28 जनवरी की सुबह तक ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन


आम जनता को नदी-नालों और भूस्खलन की संभावना वाले स्थलों से दूर रहने की सलाह दी गई है। रात में यात्रा करने से बचने को कहा गया है। किसी भी इमरजेंसी की सूचना तुरंत नजदीकी कंट्रोल रूम या संबंधित विभाग को दें।
राजस्व, मैकेनिकल, जल शक्ति , स्वास्थ्य, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं और पुलिस सहित सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। बर्फ हटाने वाली मशीनरी, जनरेटर, एम्बुलेंस, इमरजेंसी दवाएं और मैनपावर तैयार रखे गए हैं। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र डोडा 24x7 चालू है। जिला नियंत्रण कक्ष का व्हाट्सएप नंबर 9596776203, फोन नंबर 990632099 और टोल फ्री नंबर 1800 180 7122 जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें