किश्तवाड़। उपायुक्त और रेडक्रॉस सोसाइटी किश्तवाड़ के अध्यक्ष राजेश कुमार शवन ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 20 से अधिक टीबी रोगियों को पोषण आहार पूरक किट वितरित की। काले चने, चावल, सोया, दूध, अंडे, सरसों का तेल और अन्य वस्तुओं से युक्त इन पोषण किटों के वितरण का उद्देश्य टीबी रोगियों को उनके उपचार के दौरान आवश्यक सहायता प्रदान करना है, जिससे उनकी समग्र रिकवरी और सेहत में योगदान मिलता है।
इस कार्यक्रम में सीएमओ, डीटीओ किश्तवाड़ डॉ. राजिंदर कुमार भी मौजूद थे, जिन्होंने कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया और टीबी प्रबंधन में पोषण पूरकता के महत्व पर प्रकाश डाला।