किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में वीरवार को फिर से बारिश के चलते निजी व सरकारी स्कूलों में अवकाश रखा गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी की तरफ से पहले सुबह के समय एक आदेश सोशल मीडिया पर डाला गया कि पूरे जिले में स्कूल बंद रहेंगे। कुछ ही देर के बाद एक और आदेश जारी किया कि शहर में मालीपेठ से चिरहाड़ तक सभी स्कूल खुले रहेंगे और कक्षा 6 से ऊपर के बच्चे स्कूल आएंगे, लेकिन तब तक देर हो गई और कम संख्या में बच्चे स्कूलों में पहुंचे। इससे लगभग सभी स्कूल बंद ही रहे। पूरे दिन झमाझम बारिश से ठंड बढ़ गई है। संपर्क मार्गों पर पहाड़ियों से पत्थर गिरते रहे। इससे यातायात भी बाधित रहा।