फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ उपायुक्त ने दिवाली पर्व की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला प्रशासन किश्तवाड़ ने उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की। इसमें 20 और 21 अक्तूबर को दीपावली उत्सव-2025 के सुचारू और सुरक्षित आयोजन के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उत्सव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए। साथ ही जन जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। विशेषकर अभिभावकों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि बच्चे बिना उचित देखरेख के पटाखों का उपयोग न करें। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सभी अधिकारी कानून-व्यवस्था, स्वच्छता, निर्बाध आवश्यक सेवाओं और प्रभावी भीड़ प्रबंधन बनाए रखने के लिए मिलकर काम करें ताकि पूरे ज़िले में शांतिपूर्ण और आनंदमय दिवाली मनाई जा सके।
पुलिस विभाग को सीआरपीएफ की 52 बटालियन के साथ मिलकर किश्तवाड़ शहर, उसके आसपास के इलाकों और सभी धार्मिक मंदिरों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। जलशक्ति विभाग को त्योहारों के दौरान शहर और उसके आसपास निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। चौगान मैदान, आईटीआई मैदान और अन्य चिन्हित स्थानों पर पानी के टैंकर तैनात किए जाएंगे। जलशक्ति विभाग को पटाखों की बिक्री के संबंध में चौगान मैदान में बैरिकेडिंग व्यवस्था के लिए तहसीलदार किश्तवाड़ के साथ समन्वय करने को कहा। जेपीडीसीएल के कार्यकारी अभियंता को शहर, आसपास के इलाकों और सभी धार्मिक स्थलों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य और आयुष विभाग को चौगान मैदान में प्राथमिक चिकित्सा शिविर स्थापित करने और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप-केंद्रों को पर्याप्त चिकित्सा कर्मचारियों, एम्बुलेंस और दवाओं के साथ चौबीसों घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें