फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तंबाकू पर अंकुश लगाने की प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने सोमवार को जिले में तंबाकू के उपयोग पर अंकुश लगाने की प्रगति का आकलन किया। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एक कार्यशाला एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजिंदर कुमार ने तंबाकू विरोधी उपायों को लागू करने में प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने एनटीसीपी के प्रमुख घटकों पर भी चर्चा की। इनमें सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध और तंबाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर प्रतिबंध शामिल हैं। उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारियों को तंबाकू के उपयोग से निपटने में समुदाय-आधारित प्रयासों को मजबूत करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें