चिनैनी। कस्बे में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, छोटा अमरनाथ गुफा, पुल मादा के प्राचीन शिव मंदिर, कुद के प्राचीन शिव मंदिर, सुद्धमहादेव, गौरीकुंड, मानतलाई, बाबा बूढ़ा केदारनाथ, मंदिर दौशाला, बैणी संगम तथा अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने देविका, तवी नदी, मानतलाई कुंड में पवित्र स्नान किया और उसके बाद मंदिरों में माथा टेक मन्नत मांगी। इस दौरान कई मंदिरों में लंगर की भी व्यवस्था की गई थी।