फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मुगल मैदान हादसे को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। मिनी सचिवालय स्थित डीसी ऑफिस परिसर के समक्ष सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने मुगल मैदान में हुए दर्दनाक हादसे के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान हल्की झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजयुमो के जिला प्रधान सोरो कोतवाल सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

बता दें, रविवार को जुगाड के पुल से गजरते समय दो महिलाएं चिनाब में गिर गई थीं। घटना में गोद में लिए छह माह के शिशु की मौत हो गई। दोनों महिलाओं को किसी तरह बचा लिया गया है।
इससे पहले प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ के दौरान क्षेत्र में कई पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे। उसके बाद न तो उनकी मरम्मत की गई और न ही नए पुलों का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि इसी लापरवाही और अनदेखी के चलते यह दुखद हादसा सामने आया है। इसके लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की सरकार और जिला प्रशासन जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर जनसुरक्षा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें