फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उपराज्यपाल ने मां वैष्णो देवी के दरबार में टेका माथा और की पूजा अर्चना

विज्ञापन
मां के दरबार में पूजा करते एलजी। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने शनिवार को मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार देर रात मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे। शनिवार सुबह उन्होंने पवित्र भवन में मां के दर्शन किए और प्राचीन गुफा के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भवन में देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्राइन बोर्ड की ओर से किए गए प्रबंधों की जानकारी भी अधिकारियों से प्राप्त की। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। यात्रा मार्ग से लेकर भवन तक सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुखद बनी रहे।
इस दौरान उन्होंने यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कटड़ा पहुंचे और उसके उपरांत वह जम्मू के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें