चिनैनी में हादसे के बाद दुकान का सामान उठाते कर्मचारी।
- फोटो : chineni news
चिनैनी। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के बिल्कुल निकट पुरानी तहसील के पास एक पेंट लेकर जा रही गाड़ी रिवर्स हो जाने से एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान दो स्कूटी, ऑटो तथा दुकान को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह चिनैनी कस्बे में पेंट लेकर आई गाड़ी जब पुरानी तहसील की चढ़ाई चढ़ रही थी कि अचानक गाड़ी रिवर्स होने लगी। गाड़ी में क्या खराबी आई इसके बारे में अभी पूरी जानकारी तो हासिल नहीं हो पाई है लेकिन गाड़ी रिवर्स होने से इसकी चपेट में आई दो स्कूटी तथा ऑटो और दुकान को नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि इस दौरान गाड़ी की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आ पाया नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। हादसे के दौरान मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। पीड़ित व्यक्ति दुकानदार जगदीश शर्मा ने कहा कि उनकी दुकान में सामान का हजारों का नुकसान हुआ है।