फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 16,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दरबार सहित कटड़ा में बढ़ती ठंड और सर्द हवाओं का असर अब महसूस होने लगा है। इसके बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी तरह सुचारु और परेशानी मुक्त बनी हुई है। रविवार शाम पांच बजे तक करीब 16,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

रविवार को भी कटड़ा और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। हालांकि दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं, लेकिन खिली गुनगुनी धूप के बीच श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए यात्रा मार्ग से भवन की ओर बढ़ते रहे। सप्ताहांत होने के कारण शनिवार को यात्रा में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई और करीब 27,800 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्राइन बोर्ड की ओर से हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार और रोपवे के साथ-साथ घोड़ा, पिट्ठू और पालकी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें