फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सप्ताहंत पर वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या में हुआ इजाफा

विज्ञापन
कटड़ा में भवन की ओर रवाना होते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। वैष्णो देवी धाम में मौसम सामान्य और सुहावना रहने के साथ ही शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को करीब 44 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई जबकि रविवार को शाम 5 बजे तक लगभग 26 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। पंजीकरण कक्ष में पांच घंटे बाकी थे। हालांकि सामान्य दिनों में यात्रा का आंकड़ा 22 से 26 हजार रहता है।
विज्ञापन

कटड़ा में रविवार को दिनभर धूप खिली रहने से मौसम सुहावना बना रहा। परिवार और मित्रों के साथ आए श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों के कर्मचारी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
वहीं, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारी तथा जवान भी यात्रा मार्ग पर तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भवन पहुंचकर श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें