फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मौसम साफ रहने से हेलिकॉप्टर सेवा दोपहर तक जारी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में मौसम में लगातार हो रहे सुधार के चलते मां वैष्णो देवी की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुखद और सुरक्षित बनी हुई है। सोमवार सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध रही। बाद में त्रिकुटा पर्वत पर बादलों के जमघट के कारण हेलिकॉप्टर सेवा को स्थगित करना पड़ा। वहीं, यात्रा के दौरान बैटरी कार, रोपवे, केवल कार के साथ-साथ घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवा भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर परिवार एवं मित्रों के साथ जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना होते रहे। वर्तमान में यात्रा के सभी प्रमुख मार्ग सुचारू हैं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम को देखते हुए यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन दल, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग और सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान लगातार तैनात हैं। सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों द्वारा यात्रा मार्गों की लगातार निगरानी की जा रही है। सोमवार को दिन के अधिकांश समय मौसम सामान्य रहा और धूप भी खिली रही। हालांकि, उमस के कारण श्रद्धालुओं को कुछ परेशानी महसूस हुई लेकिन त्रिकुटा पर्वत पर बादलों के जमघट के बीच चल रही ठंडी हवाओं से उन्हें राहत भी मिलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें