फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में वैष्णो देवी ट्रैक और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों की सुरक्षा कड़ी, डीआईजी-एसएसपी ने किया पैदल दौरा

विज्ञापन
डीआईजी व एसएसपी सहित अधिकारी वैष्णो देवी की पहाड़ियों के साथ सटे पहाड़ी इलाकों में पैदल दौरा कर - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माता वैष्णो देवी मंदिर और उससे जुड़े ट्रैक व आसपास के संवेदनशील पहाड़ी इलाकों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज शिव कुमार शर्मा ने एसएसपी रियासी मुकुंद तेबरीवालके साथ मिलकर व्यापक सुरक्षा समीक्षा की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कटड़ा धर्मनगरी, वैष्णो देवी ट्रैक तथा उससे सटे दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों गोबिया गांव, सुल्ल, रिमिंडी और देवी पिंडियां का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ समन्वय बैठक आयोजित कर विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
डीआईजी और एसएसपी ने खुद पैदल गश्त करते हुए इन दुर्गम इलाकों का निरीक्षण किया और देवी पिंडियां ट्रैक पर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से सीधे बातचीत कर उनकी सुरक्षा और सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। अधिकारियों की इस पहल से यात्रियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ। इस मौके पर बीडीजी (ग्राम रक्षा समूह) को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि स्थानीय स्तर पर भी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी (एसएचओ), एसडीपीओ और चौकी इंचार्ज काकड़ियाल को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित गश्त, सघन चेकिंग और सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने आम जनता और स्थानीय निवासियों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्व या राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की इस सक्रियता से साफ है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को सुरक्षित व सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें