फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अंतरराज्यीय भद्रवाह-चंबा रोड पर बर्फ हटाने का काम पूरा, तीन माह बाद यातायात बहाल

विज्ञापन
तीन महीने बाद खुला भद्रवाह चंबा मार्ग।   - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
भद्रवाह। तीन महीने से अधिक समय तक आवाजाही के लिए बंद रहने के बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला भद्रवाह-चंबा रणनीतिक अंतरराज्यीय मार्ग शनिवार को वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया। यह रोड मैकेनिकल डिवीजन डोडा और आरएंडबी भद्रवाह के बर्फ हटाने के बड़े ऑपरेशन के बाद खोला गया।
विज्ञापन

यह रास्ता बॉर्डर पार कनेक्टिविटी और टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए बहुत जरूरी है। पिछले साल 31 दिसंबर को भारी बर्फबारी की वजह से बंद हो गया था। इसके बाद सुरक्षित रोड सुनिश्चित करने के लिए साफ किया गया था। इसके लिए बड़े पैमाने पर बर्फ हटाने की जरूरत पड़ी थी। भद्रवाह-चंबा रोड लखनपुर के बाद एकमात्र रोड लिंक है जो जम्मू और कश्मीर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है।
एडीसी भद्रवाह सुनील कुमार भुत्याल ने बताया कि भद्रवाह और चंबा जिला (हिमाचल प्रदेश) को जोड़ने वाला यह अंतरराज्यीय मार्ग अब वाहनों के लिए फिर से खुल गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी प्रकार के वाहनों के लिए मार्ग खुला है, लेकिन यात्रियों को कुछ निर्देशों का पालन करना होगा। हमारी ओर से थनाला चेक पोस्ट और चंबा की ओर से खुंडी माराल चेक पोस्ट से 6 बजे शाम से 6 बजे सुबह तक यातायात अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मार्ग रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। यह रोड पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने का एक प्रमुख स्रोत है। डल्हौजी और खज्जियार से भद्रवाह आने वाले बड़े पैमाने पर पर्यटक इस मार्ग का उपयोग करते हैं। रोड खुलने के बाद यह वाणिज्यिक गतिविधियों का केंद्र भी बन जाता है।
स्थानीय लोगों, विशेषकर पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि मार्ग पर यातायात बहाल होने से पर्यटन में नई संभावनाएं खुलेंगी। भद्रवाह के पर्यटन विशेषज्ञ राशिद चौधरी ने कहा कि पर्यटन इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है। तीन महीने बाद मार्ग खुलना स्वागत योग्य कदम है।
स्थानीय पर्यटन गाइड इमरान वानी ने कहा कि मार्ग बंद होने के कारण हमारी आजीविका प्रभावित हुई। चंबा रोड खुलने से पदरी, खन्नी टॉप, भाल पदरी और जाई जैसे पर्यटन स्थल फिर से पर्यटकों से गुलजार होंगे। इससे स्थानीय व्यापार को लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि 140 किलोमीटर लंबा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग जम्मू-कश्मीर (डोडा जिला) को हिमाचल प्रदेश से जोड़ता है और इसमें पदरी गली और खन्नी टॉप जैसे उच्च ऊंचाई वाले स्थान शामिल हैं। यह एक प्रमुख पर्यटन मार्ग है और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है लेकिन भारी बर्फबारी और कभी-कभी सुरक्षा कारणों से बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें