फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश के बीच श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार

विज्ञापन
भवन की ओर बढ़ते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा सुचारु है। श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है।
विज्ञापन

सोमवार तड़के कटड़ा सहित त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में बारिश और ठंडी हवा चलने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बाद मौसम में हल्का सुधार भी देखने को मिला। प्रवेशद्वार दर्शनी ड्योढ़ी से लेकर भवन मार्ग तक श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी रही। हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर रुक-रुक कर चलती रही। बैटरी कार, रोपवे सेवा, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी की सुविधाएं लगातार उपलब्ध रहीं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग तथा सीआरपीएफ के जवान पूरी तरह सतर्क रहे।
विज्ञापन

यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन दल तैनात किए गए हैं और जगह-जगह श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं। श्राइन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार 29 मार्च को 47,400 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। सोमवार शाम पांच बजे तक करीब 28,500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें