कटड़ा। पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किया गया सामान तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 4 फरवरी को पुलिस थाना कटड़ा में एफआईआर दर्ज की गई थी। यह मामला मूरी, कटड़ा निवासी राकेश कुमार की लिखित शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया था कि अज्ञात चोरों ने उसके पास रखी 14 शटरिंग प्लेटें चोरी कर ली हैं। इनकी कीमत लगभग 56 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कोटला, तहसील कटड़ा निवासी अतुल शर्मा तथा सिराह कोटला निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सभी 14 शटरिंग प्लेटें बरामद कर लीं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो लोड कैरियर भी जब्त कर लिया गया है।