फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उपराज्यपाल से मिलकर क्षेत्र के मुद्दों और जन समस्याओं को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। लोक भवन में जिला विकास परिषद (डीडीसी) क्षेत्र कटड़ा की सदस्य निर्मला देवी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों, विकास संबंधी आवश्यकताओं और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

बैठक में कटड़ा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक मांगों से उपराज्यपाल को अवगत कराया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी विषयों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के संतुलित विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर डीडीसी कटड़ा निर्मला देवी ने कहा, कटड़ा क्षेत्र धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमने उपराज्यपाल के समक्ष स्थानीय लोगों की वास्तविक समस्याएं रखीं। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके सकारात्मक हस्तक्षेप से विकास कार्यों में तेजी आएगी और जनता को जल्द राहत मिलेगी। उन्होंने उपराज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की संवादात्मक बैठकों से जमीनी स्तर की समस्याओं के समाधान में मदद मिलती है और लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें