फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुबह-शाम ठंड में बढ़ोतरी, मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा। इससे मां वैष्णो देवी की यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली। श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर के साथ ही बैटरी कार सेवा पूरी तरह से उपलब्ध रही। हालांकि ठंडी हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


मां वैष्णो देवी की दिव्य दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं को पैदल, घोड़ा, पिट्टू या पालकी आदि का सहारा लेकर बाबा भैरवनाथ के मंदिर रवाना होने को लेकर भैरव घाटी पहुंचना पड़ा। रखरखाव के लिए भवन से भैरवघाटी के लिए चलने वाली रोपवे केवल कार सेवा को श्राइन बोर्ड ने 12 जनवरी तक स्थगित किया है। वर्तमान में 18000 से 25000 के बीच श्रद्धालु आधार शिविर कटड़ा में रोज पहुंच रहे हैं। लोहड़ी पर्व को लेकर मां वैष्णो देवी की यात्रा में कमी आने की संभावना है। शनिवार शाम पांच बजे तक करीब 20800 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें