फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने मां वैष्णो के दरबार में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी के पावन दरबार में मंगलवार को बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास ने मित्रों के साथ माथा टेका। भवन में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी के चरणों में हाजिरी लगाई और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

दर्शन के उपरांत वापसी के दौरान जब वे कटड़ा पहुंचे तो स्थानीय खेल प्रेमियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कटड़ा प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने उन्हें माता रानी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।अरुण शर्मा ने कहा कि मिथुन मन्हास का माता वैष्णो देवी के दरबार में आगमन क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी अरुण बडू भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी मिथुन मनहास का स्वागत करते हुए कहा कि कटड़ा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि खेल, पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान वातावरण सौहार्दपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने माता रानी के जयकारों के साथ अतिथि का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें